Skip to content

Arun Singh

Just another Blog !

  • How to Optimize for Google’s Featured Snippets to Build More Traffic SEO
  • How to Communicate the Importance of SEO to Your Boss SEO
  • How Blogger Outreach Can Help You Grow Your Ecommerce Business SEO
  • Does Your Company’s Size Affect Your SEO Strategy? SEO
  • What to Expect From Your SEO Company SEO
  • India’s Golden Triangle tours with Amazing OFFERS!! Fixed Group Departures Travel
  • How to Choose a Good SEO Company for Your Business or Website SEO
  • Private Old and New Delhi City Sightseeing Tour Travel

SC का ऐतिहासिक फैसला- ट्रिपल तलाक पर 6 माह की रोक

Posted on August 22, 2017August 11, 2025 By admin




तीन तलाक के मुद्दे पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक पर 6 महीने के लिए रोक बना दी है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केंद्र सरकार संसद में इसको लेकर कानून बनाएं.सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायधीश जे.एस. खेहर के नेतृत्व में 5 जजों की पीठ ने अपना फैसला सुनाया है.

तीन तलाक पर फैसले से जुड़े लाइव अपडेट्स –

– सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक पर 6 महीने की रोक लगा दी है. कोर्ट ने केंद्र सरकार को संसद में इसको लेकर कानून बनाए.

– कोर्ट की कार्यवाही शुरू, मुख्य न्यायधीश जे. एस. खेहर ने बोलना शुरू किया.

– सुप्रीम कोर्ट के कमरा नंबर 1 में होगी मामले की सुनवाई.

– याचिका कर्ता सायरा बानो, पर्सनल लॉ बॉर्ड के वकील कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे.

– इस मुद्दे पर कोर्ट में याचिका दायर करने वालीं सायरा बानो ने फैसला आने से पहले कहा कि मुझे उम्मीद है कि कोर्ट का फैसला मेरे हक में आएगा. जो भी फैसला होगा, हम उसका स्वागत करेंगे.




तीन तलाक के पक्ष में नहीं केंद्र

गौरतलब है कि 5 जजों की बेंच इस मुद्दे पर सुनवाई कर रही थी. कोर्ट में यह सुनवाई 6 दिनों तक चली थी. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे में साफ किया था कि वह तीन तलाक की प्रथा को वैध नहीं मानती और इसे जारी रखने के पक्ष में नहीं है. सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने तीन तलाक को ‘दुखदायी’ प्रथा करार देते हुए न्यायालय से अनुरोध किया था कि वह इस मामले में ‘मौलिक अधिकारों के अभिभावक के रूप में कदम उठाए.’

इन पांच जजों की बेंच सुनाएगी फैसला

1. चीफ जस्टिस जेएस खेहर

2. जस्टिस कुरियन जोसेफ

3. जस्टिस आरएफ नरिमन

4. जस्टिस यूयू ललित

5. जस्टिस अब्दुल नज़ीर

ये थी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की दलील

वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि तीन तलाक का पिछले 1400 साल से जारी है. अगर राम का अयोध्या में जन्म होना, आस्था का विषय हो सकता है तो तीन तलाक का मुद्दा क्यों नहीं.

खत्म होनी चाहिए तीन तलाक की प्रथा

वहीं मुकुल रोहतगी ने दलील थी कि अगर सऊदी अरब, ईरान, इराक, लीबिया, मिस्र और सूडान जैसे देश तीन तलाक जैसे कानून को खत्म कर चुके हैं, तो हम क्यों नहीं कर सकते. अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने पीठ से कहा था, ‘अगर अदालत तुरंत तलाक के तरीके को निरस्त कर देती है तो हम लोगों को अलग-थलग नहीं छोड़ेंगे. हम मुस्लिम समुदाय के बीच शादी और तलाक के नियमन के लिए एक कानून लाएंगे.’





मोदी ने लाल किले से की थी बात

15 अगस्त को लाल किले से दिए अपने भाषण में पीएम ने कहा कि तीन तलाक के कारण कुछ महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं, तीन तलाक से पीड़ित बहनों ने देश में आंदोलन खड़ा किया, मीडिया ने उनकी मदद की. तीन तलाक के खिलाफ आंदोलन चलाने वाली बहनों का मैं अभिनंदन करता हूं, पूरा देश उनकी मदद करेगा.

महिला अधिकारों की लड़ाई

तीन तलाक पर केंद्र का कहना था कि यह मामला बहुसंख्यक बनाम अल्पसंख्यक का नहीं है. यह एक धर्म के भीतर महिलाओं के अधिकार की लड़ाई है. इस मामले में विधेयक लाने के लिए केंद्र को जो करना होगा वह करेगा, लेकिन सवाल ये है कि सुप्रीम कोर्ट क्या करेगा? इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि अस्पृश्यता, बाल विवाह या हिंदुत्व के भीतर चल रही अन्य सामाजिक बुराइयों को सुप्रीम कोर्ट अनदेखा नहीं कर सकता है. कोर्ट इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से इनकार नहीं कर सकता.

Latest News

Post navigation

Previous Post: क्या खत्म होगी ‘तीन तलाक’ की प्रथा
Next Post: पासपोर्ट बनवाना आसान

Related Posts

  • पासपोर्ट बनवाना आसान Latest News
  • क्या खत्म होगी ‘तीन तलाक’ की प्रथा Latest News
  • कपिल-सिद्धू के बीच क्या है विवाद? Latest News

Recent Posts

  • 40% travel, tourism firms staring at complete shutdown risk in next 3-6 months: Report
  • Mamata govt extends ban on flights to Kolkata from 6 cities till August 31 as COVID-19 cases near 1 lakh
  • Golden Triangle Tour 4 Night / 5 Days { Taj Mahal at Sunset and Sunrise }
  • Taj Mahal Agra Tour by Gatimaan Train/Rail All Inclusive
  • Private Old and New Delhi City Sightseeing Tour

Archives

  • August 2020
  • November 2019
  • June 2019
  • March 2019
  • April 2018
  • March 2018
  • August 2017

Categories

  • Latest News
  • SEO
  • Travel
  • Best Time To Visit Sikkim Travel
  • Does Your Company’s Size Affect Your SEO Strategy? SEO
  • How to Choose a Good SEO Company for Your Business or Website SEO
  • Private Old and New Delhi City Sightseeing Tour Travel
  • How to Optimize for Google’s Featured Snippets to Build More Traffic SEO
  • Traveling to Rajasthan? Do not miss these hit activities! Travel
  • Best Resorts in Kerala Travel
  • What You Can Do This Weekend in Agra Travel

Copyright © 2026 Arun Singh.

Powered by PressBook News WordPress theme